फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बस की टक्कर से कार सवार दो साथियों की मौत, सगे भाई घायल

विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
खरखौदा। शहर के बहादुरगढ़ रोड पर खुर्मपुर मोड़ के पास निजी बस की टक्कर से कार सवार दो साथियों की मौत हो गई जबकि सगे दो भाई घायल हो गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घायलों को बहादुरगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

झज्जर के गांव जसौरखेड़ी निवासी रमनदीप ने पुलिस को बताया कि वीरवार देर शाम वह आल्टो कार में अपने भाई जयजीत व गांव के ही आर्यमन व योगेश के साथ दवा लेने खरखौदा आया था। लौटते समय खुर्मपुर मोड़ के पास सामने से तेज रफ्तार से आ रही निजी बस ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह कार सहित सड़क किनारे खाई में जा गिरे। हादसे में वह चारों बुरी तरह से घायल हो गए। इसी दौरान उसके गांव का ही विकास वहां पर आ गया। उसने राहगीरों की मदद से उन्हें इलाज के लिए बहादुरगढ़ के निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां से आर्यमन व योगेश की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें रेफर कर दिया गया, ऐसे में आर्यमन के परिजन उसे सरकारी अस्पताल में ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। योगेश के परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी भी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची खरखौदा थाना पुलिस ने पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और उनके परिजनों को सौंप दिया। घायल रमनदीप की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हुई है और दो भाई घायल हैं। घायल के बयान पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसका पता लगाकर जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - संजीव, जांच अधिकारी, थाना खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें