फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: आज से तीन दिन नहीं चलेंगी दो पैसेंजर ट्रेनें, यात्रियों को उठानी पडे़गी परेशानी

Thu, 10 Feb 2022 12:48 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

तीन ट्रेनों को पानीपत तक चलाया जाएगा। घरौंडा रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते प्रभावित रेल यातायात रहेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली रेलवे मंडल की ओर से घरौंडा रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसके चलते दिल्ली-अंबाला रेल मार्ग पर 12 फरवरी तक ट्रेनें प्रभावित रहेगी। दोपहर के समय कुरुक्षेत्र से पुरानी दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन (04452) व पुरानी दिल्ली से पानीपत जाने वाली पैसेंजर ट्रेन (04451) 12 फरवरी तक रद्द रहेगी। साथ ही गीता जयंती एक्सप्रेस को भी पानीपत तक चलाया जाएगा। इसके कारण सोनीपत से दिल्ली व पानीपत की तरफ जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। 

विज्ञापन


दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर पहले ही पैसेंजर ट्रेन लॉकडाउन के बाद से कम संख्या में चलाई जा रही है। अब 12 फरवरी तक दो पैसेंजर ट्रेनों के रद्द किए जाने से दोपहर बाद दिल्ली व शाम के समय पानीपत की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

वहीं गीता जयंती एक्सप्रेस (11841/42) से करनाल व कुरुक्षेत्र जाने वाले यात्रियों की भी परेशानी बढ़ेगी। इस ट्रेन को 12 फरवरी तक पानीपत तक चलाया जाएगा। दिल्ली रेलवे मंडल की ओर से किए जा रहे घरौंडा रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते दो पैसेंजर ट्रेनें रद्द करने का फैसला लिया है।  

यह ट्रेनें पानीपत तक चलाई जाएगी

रेल अधिकारियों का कहना है कि सुबह के समय नई दिल्ली से कुरुक्षेत्र जानी वाली पैसेंजर ट्रेन (04449) पानीपत तक 12 फरवरी तक चलाई जाएगी। खजुराहो से कुरुक्षेत्र जाने वाली गीता जयंती एक्सप्रेस (11841) को 11 फरवरी तक पानीपत तक चलाया जाएगा और वापस में गीता जयंती एक्सप्रेस (11842) को 12 फरवरी तक कुरुक्षेत्र की बजाय पानीपत से चलाया जाएगा। 

इन ट्रेनों को रोककर चलाया जाएगा 

  • 10 फरवरी को पश्चिम एक्सप्रेस (12925) को आदर्श नगर-पानीपत के बीच 60 मिनट रोककर चला जाएगा। 
  • 10 फरवरी को नांदेड-जम्मूतवी एक्सप्रेस (12751) को आदर्श नगर-पानीपत के बीच 145 मिनट रोककर चलाया जाएगा। 
  • 11 फरवरी को पश्चिम एक्सप्रेस (12925) को आदर्श नगर-पानीपत के बीच 120 मिनट रोककर चला जाएगा। 
  • 11 फरवरी को नांदेड-जम्मूतवी एक्सप्रेस (12751) को आदर्श नगर-पानीपत के बीच 100 मिनट रोककर चला जाएगा। 

सुपर एक्सप्रेस 2 घंटे 15 मिनट देरी से चलाई जाएगी

अमृतसर से नई दिल्ली जाने वाले सुपर एक्सप्रेस (12460) को 11 फरवरी तक अमृतसर से निर्धारित समय से 2 घंटे 15 मिनट देरी चलाया जाएगा। जिससे सोनीपत से नई दिल्ली की तरफ जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में यात्रियों को अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए अन्य वाहनों में सफर करना पड़ सकता है। 

घरौंडा रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। जिसके कारण 12 फरवरी तक दिल्ली-अंबाला रेललाइन पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनों को रास्ते में रोककर चलाया जाएगा। - दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी उत्तर रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें