सोनीपत। बहालगढ़ थाना क्षेत्र में युवती को शराब पिलाकर कार में सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में दो आरोपियों मोहित और नीरज को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को अदालत में पेश किया गया जहां से उनको तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं, पहले पकड़े गए सुमित को जेल भेजा जा चुका है।
बहालगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की 18 वर्षीय युवती ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि वह 16 जनवरी को सोनीपत के आईटीआई चौक पर गांव जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान गांव के ही सुमित, नीरज व मोहित कार लेकर आए और उसे गांव छोड़ने की बात कहकर कार में बैठा लिया।
युवती का कहना है कि बहालगढ़ से खेवड़ा की ओर जाते समय आरोपियों ने रास्ते में शराब खरीदकर पी और खेवड़ा के पास सुनसान रास्ते पर ले जाकर उसे जबरन शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी युवती को गांव के पास छोड़कर भाग गए थे।