फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट की वारदात को अंजाम देने आए अंतरराज्यीय गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
लूटपाट के आरोप में गिरफ्तार आरोपी व जानकारी देती एएसपी उपासना। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। सीआईए-2 की टीम ने गन्नौर में लूट की फिराक में घूम रहे अंतरराज्यीय गिरोह के दो बदमाशों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी दिल्ली के गांव हरेवली के रहने वाले हैं। आरोपियों ने लूटपाट, रंगदारी मांगने और जानलेवा हमला करने की नौ वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। उन्हें अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। उनसे दिल्ली से लूटी गई नौ लाख रुपये की बाइक को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

एएसपी उपासना ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सीआईए-2 की टीम रविवार देर शाम गश्त पर थी। सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने एक टीम को गन्नौर क्षेत्र में भेजा था। टीम को नमस्ते चौक के पास सूचना मिली कि दो युवक लूटपाट की फिराक में घूम रहे हैं। टीम ने सूचना के आधार पर घेराबंदी कर युवकों को बाइक सहित रोक लिया। पुलिस टीम ने उनसे पूछताछ की तो वह घबरा गए। पुलिस ने शक पर उन्हें पकड़ लिया। युवकों की पहचान दिल्ली के हरेवली निवासी रोहित उर्फ पहलवान और मयंक के रूप में हुई। इनकी तलाशी में पुलिस को दोनों के पास से एक-एक अवैध पिस्तौल और तीन कारतूस मिले। उनके पास से दिल्ली से चार माह पहले लूटी गई कावासाकी बाइक बरामद की गई है। उसकी कीमत नौ लाख रुपये है। दोनों को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
नौ वारदात को अंजाम देना कुबूल किया
-17 जुलाई को थाना खरखौदा क्षेत्र में बैंक प्रबंधक की केटीएम बाइक लूटी।
-जुलाई में दिल्ली के नरेला से स्प्लेंडर बाइक लूटी
-दिल्ली के गांव लाडपुर डबास में रंगदारी न देने पर सागर नाम के युवक की हत्या का प्रयास किया।
-अगस्त में दिल्ली के गांव घोघा में 20 लाख रुपये मूल्य के आभूषण लूटे
-जुलाई में दिल्ली के गांव घोघा में पल्सर बाइक लूटी
-जुलाई में दिल्ली के नरेला में मंदिर के पास से बैंक में लूटपाट का प्रयास किया
-पांच महीने पहले दिल्ली के गांव बवाना में एक फैक्ट्री से लगभग नौ लाख रुपये मूल्य की कावासाकी बाइक लूटी
-दिल्ली के मंडावली थाने में 2020 में रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज हुआ।
-दिल्ली के थाना कंझावला में वर्ष 2020 में कार लूटने का मुकदमा दर्ज हुआ
वर्जन
पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों युवक शातिर बदमाश हैं। उन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। दिल्ली के बाद अब उन्होंने सोनीपत में अपराध करना शुरू किया था। वह लूटपाट करने की फिराक में आए थे। आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- उपासना, एएसपी, सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें