फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: श्रमिक की दो उंगलियां कटी, मालिक और ठेकेदार पर एफआईआई दर्ज

Thu, 11 Dec 2025 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव मिमारपुर स्थित चप्पल फैक्टरी में काम के दौरान श्रमिक की दो उंगलियां कटने का मामला सामने आया है। दो महीने बाद फैक्टरी मालिक और ठेकेदार के खिलाफ मुरथल थाना पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


गांव रसूलपुर गांव निवासी पंकज ने पुलिस को बताया कि वह मिमारपुर स्थित चप्पल फैक्टरी में कार्यरत थे। दिवाली सीजन में बढ़ी मांग के चलते फैक्टरी ओवरटाइम में चल रही थी और प्रोडक्शन दोगुना कर दिया गया था। इस दौरान श्रमिकों से लगातार काम लिया जा रहा था लेकिन उन्हें कोई सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए। पंकज के अनुसार मशीन पर काम करते हुए उसका हाथ मशीन में फंस गया जिससे दो उंगलियां कट गईं। हादसे के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फैक्टरी प्रबंधन ने शुरुआत में इलाज के लिए 20 हजार रुपये दिए और पूरा इलाज कराने का आश्वासन दिया लेकिन बाद में मालिक प्रिंस और ठेकेदार मन्नू दोनों ने किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता देने से इंकार कर दिया।

पीड़ित का कहना है कि वह अभी भी इलाज करवा रहे हैं और हादसा फैक्टरी प्रबंधन की लापरवाही का नतीजा है। परिजनों के बार-बार बातचीत के प्रयासों के बावजूद सहायता नहीं मिली। अब शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें