फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सिरसा की टीम ने जीती स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप

Thu, 11 Dec 2025 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 25- सोनीपत के गांव रिवाड़ा में चैंपियनशिप में विजेता वालीबॉल टीम के साथ अतिथि व ग्रामीण। स्
विज्ञापन
गोहाना। 45वीं सीनियर स्टेट वालीबॉल चैंपियनशिप के महिला और पुरुष दोनों वर्गों में सिरसा की टीम विजेता बनी। यह चैंपियनशिप 6 से 8 दिसंबर को रिवाड़ा गांव में स्व. धर्मपाल मलिक की याद में आयोजित की गई।
विज्ञापन

वालीबॉल चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में जिला सिरसा की टीम प्रथम, करनाल की टीम द्वितीय और कैथल की टीम तृतीय स्थान पर रही। महिला वर्ग में भी जिला सिरसा की टीम अव्वल रही। जींद की टीम ने द्वितीय और रोहतक की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चैंपियनशिप के मुख्य अतिथि मास्टर संसार मलिक और कर्नल रणधीर मलिक थे।
सीनियर स्टेट वालीबॉल चैंपियनशिप समस्त ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित की गई जिसमें बलवान सिंह मलिक, देवेंद्र, दीपक मलिक, मोलू मलिक, भूपेंद्र मलिक, रेलवे से अशोक और सुरजीत (अशोक) का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें