फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हल्की बारिश के दो दिन बाद भी जीवन विहार में जलभराव

Mon, 23 Mar 2026 05:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
देवड़ू रोड  स्थित जीवन कॉलोनी की गलियों में भरा बारिश का पानी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। शहर में दो दिन पहले हुई बारिश ने एक बार फिर से नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है। देवड़ू रोड स्थित जीवन विहार की गली नंबर-2 में बारिश के दो दिन बाद भी पानी भरा हुआ है। इससे स्थानीय लोगों के अलावा राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। कई वर्षों से बनी हुई है। हर बार बारिश होने पर गली में पानी भर जाता है। कई-कई दिन तक पानी की निकासी नहीं होती है। इससे आसपास के घरों में बदबू और गंदगी का माहौल बन जाता है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी पवन ने बताया कि गली में सीवर लाइन सही तरीके से काम नहीं कर रही है जिसकी वजह से पानी की निकासी नहीं हो पाती है। कई बार नगर निगम के अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है मगर समस्या का अभी तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में स्थिति और भी विकट हो जाती है। गली में जमा पानी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने का भी खतरा रहता है। क्षेत्र वासियों ने नगर निगम प्रशासन से जल्द से जल्द सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त कर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें