फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोहड़ में डूबे सगे भाई

Sun, 05 Jul 2015 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बैयांपुर स्थित जोहड़ में शनिवार दोपहर दो बच्चे डूब गए। ग्रामीणों ने किसी तरह से बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल में दाखिल तो करा दिया, लेकिन उन्हें बचा नहीं पाए।
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची ने बच्चों के शव को सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी अनुसार मूल रूप से लखीसराय, बिहार का रहने वाला दिनेश फिलहाल मोहन नगर स्थित गली नंबर 5 में किराए पर रहता है।

शनिवार को दोपहर के समय दिनेश के दो बेटे 14 वर्षीय मुकेश और 12 वर्षीय विकास घर से निकलकर बैयांपुर स्थित जोहड़ के पास जा पहुंचे। दोनों बच्चे कपड़े उतारकर जोहड़ में नहाने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ ही देर में दोनों बच्चे डूबने लगे।
विज्ञापन


इस पर ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को जोहड़ से निकाला और आनन-फानन में सामान्य अस्पताल लाए। सामान्य अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

इसी दौरान सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए, वहीं बच्चों के शव को सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।

चुपके से निकले घर से
सामान्य अस्पताल में रोती-बिलखती मुकेश और विकास की मां गौरी बार-बार बेसुध हो रही थी। गौरी बता रही थी कि उसने दोनों को मना किया था कि जोहड़ में न जाना। इसके बावजूद पता नहीं किस टाइम दोनों चुपके से निकल गए।

गौरी ने बताया कि दोनों 5वीं कक्षा में पढ़ते हैं और शनिवार को वे स्कूल भी नहीं गए थे। बता दें कि मुकेश और विकास के अलावा गौरी और दिनेश के पास दो बेटे और दो बेटी भी हैं।

सुध-बुध खो बैठा दिनेश
पेशे से रिक्शा चलाने वाला दिनेश दोनों बच्चों की मौत के बाद सुध-बुध ही खो बैठा। बताया जा रहा है कि जब वारदात की सूचना दिनेश को लगी तो वह शहर में ही रिक्शा चला रहा था।

आनन-फानन में अस्पताल में पहुंचे दिनेश को मुश्किल से संभाला गया। दिनेश की मानसिक हालत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब पुलिस कर्मियों ने बच्चों के बारे में पूछा तो उसे अंगुलियों पर गिनने पड़े कि कितने बच्चे हैं।

ग्रामीणों ने भी किया था मना
अस्पताल में बच्चों को लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने बच्चों को जोहड़ में जाने से मना किया था। ये ही नहीं जोहड़ में दो-तीन ग्रामीण पशुओं को नहला रहे थे। इस दौरान दोनों बच्चों को जोहड़ से दूर रहने की सलाह दी थी। इसके बावजूद दोनों शर्ट उतार कर जोहड़ में घुस गए।

परिजनों से सांत्वना देने पहुंचे राजीव जैन
सोनीपत। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन जोहड़ में डूबे बच्चों के पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचे। राजीव जैन ने अभिभावकों का आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को अकेले में इस प्रकार से नहरों तथा जोहड़ों में नहाने से बचने की प्रेरणा दे ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें