गन्नौर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव पांची जाटान निवासी मनीराम व राजपाल उर्फ बिल्लू हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 1 किलो 800 ग्राम चरस बरामद की है।
थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव पांची जाटान निवासी मनीराम और राजपाल उर्फ बिल्लू और विशाल टाटा हैरियर गाड़ी में चरस लेकर राजपुर रोड पर हैं। पुलिस ने आरोपी मनीराम, राजपाल उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार कर लिया, जबकि विशाल भाग गया। तलाशी लेने पर पुलिस ने टाटा हैरियर गाड़ी से चरस बरामद की। जिसका वजन 1 किलो 800 ग्राम मिला। आरोपियों ने बताया कि वह हिमाचल प्रदेश से चरस लेकर आए थे। उन्हें अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।