फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विदेश भेजकर युवक को बंधक बनाने के मामले में दो गिरफ्तार

Thu, 31 Jul 2025 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 21: मुरथल थाना पुलिस की गिरफ्त में युवक को ​विदेश भेजकर बंधक बनाने के आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
सोनीपत। थाना मुरथल पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवक को विदेश भेजकर बंधक बनाने और परिजन से रुपये मांगने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुशील जिला हिसार के दहिमा और विकास गांव कंवारी का रहने वाला है। पुलिस ने पूछताछ के लिए दोनों को सात दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन



गांव रेवली के रहने वाले धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया था गांव फाजिलपुर के रहने वाले सुशील ने उसके भाई सीताराम को विदेश भेजने वाले एजेंट से मिलवाया था। इसके बाद उनका भाई 26 फरवरी को कंबोडिया चला गया था। धर्मेंद्र का कहना है कि सुशील, विकास, मोनू उर्फ जेपी. और मंजीत के गिरोह ने झूठ बोलकर उसे विदेश भेजा और कंबोडिया में बंधक बना लिया।
बाद में सीताराम ने वाट्सएप काल कर बताया कि कंपनी के लोग उसे हर रोज पीटते हैं। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच कर अब आरोपित सुशील और विकास को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस तरह के अपराध में लिप्त गिरोह का पूरा नेटवर्क पता लगाने की कोशिश कर रही है। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें सात दिन की रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें