फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हरियाणवी सिंगर पर हमले के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Thu, 31 Jul 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 14 : पुलिस की गिरफ्तार हरियाणवी सिंगर पर हमले के आरोपी। स्रोत पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
सोनीपत। पुलिस ने बुधवार को हरियाणवी सिंगर पर जानलेवा हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गांव बरोदा निवासी सिंगर अमित ने 24 जुलाई को थाना बरोदा में शिकायत दी थी कि रात दस बजे मंजीत उनके निर्माणाधीन फार्म हाऊस पर आए थे। उन्होंने विधान सभा चुनाव की रंजिश रखते हुए गाली गलौज शुरू कर दी, जिस पर उन्होंने व उनके साथियों ने मंजीत को समझाने का प्रयास किया कि चुनाव समाप्त हो चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब उस समय की कहासुनी समाप्त हो चुकी है। वह गलत व्यवहार न करें, इतने में उसने पिस्तौल निकाला और दो बार हवा में गोली चलाई। इसके बाद उन्होंने उसको फिर से समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और उनको निशाना बनाते हुए एक फायर और कर दिया। पिस्तौल में गोली शायद अटक गई होगी और गोली ऊपर नहीं चल पायी।
पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों संदीप, अजय व विजय को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को आरोपी मंजीत निवासी गांव बरोदा जिला सोनीपत व सह आरोपी पवन निवासी गांव बुटाना को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करके न्यायालय के आदेशानुसार एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें