फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहर हत्या कांड में दो गिरफ्तार

Tue, 02 Sep 2014 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव जागसी में एक वृद्ध की घर में घुस कर गोली मारकर हत्या कर देने के मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के द्वारा आरोपियों को सोमवार को स्थानीय अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन


30 अगस्त सांय करीब साढ़े पांच बजे गांव जागसी निवासी मेहर सिंह (82) पुत्र मोलड़ की घर में घुस कर गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने मृतक मेहर सिंह के बेटे सत्यनारायण बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामले की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने चार टीमों को गठन कर रखा था। सोमवार को बरोदा थाना पुलिस ने मामले की गुत्थी को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


आरोपियोें की पहचान गांव जागसी निवासी विनोद पुत्र सूबे सिंह व गांव सिवाना माल निवासी राकेश पुत्र धर्मबीर के रूप में हुई है। मेहर की हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई थी।

पुलिस ने सोमवार को आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने आरोपी विनोद और राकेश को दो दिन के पुलिस रिमांड पर पूछताछ के लिए भेज दिया। हत्या में प्रयोग किए गए हथियार बरामद नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें