फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन दे या फिर जान

Tue, 02 Sep 2014 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के पॉश इलाके में से एक सेक्टर 12 में सोमवार सुबह पिस्तौल के बल पर सोने की चेन छीनने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन


हालांकि पड़ोसन ने स्नेचरों से पीड़िता को बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाई। स्नेचरों ने पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और चेन छीन कर फरार हो गये। वारदात के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सेक्टर 12 में रेखा रोहिला रहती है। सोमवार को सुबह लगभग 9 बजे रेखा घर से बाहर कुत्तों को खाना डालने के लिये आई थी। पड़ोस में ही रहने वाली नीलू मनचंदा भी रेखा के पास आ गई।
विज्ञापन


इसी दौरान वहां से गुजर रहे माली को भी इन महिलाओं ने रुकवा लिया। बातचीत करने के बाद जैसे ही माली जाने लगा, उसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने रेखा के गले में पड़ी सोने की चेन पर झपटा मार दिया। रेखा ने भी अपनी चेन पकड़ ली। इस पर एक युवक ने रेखा को धक्का देकर नीचे गिरा दिया।

वहीं पास में ही खड़ी नीलू मनचंदा भी आ गई और उसने माली की छंटाई करने वाली कैंची उठा ली। नीलू ने कैंची के सहारे दोनों बदमाशों को दूर करने की कोशिश की। इस पर एक युवक ने पिस्तौल निकाल कर तान दी और धमकी दी कि या तो चेन दे दो या फिर जान दे दो।

इसके बाद महिलाओं का विरोध कमजोर पड़ा इसी दौरान एक युवक ने रेखा के गले से सोने की चेन तोड़ ली और दोनों युवक बाइक पर सवार होकर फरार हो गये। इसके बाद रेखा और नीलू ने शोर मचाकर परिजनों और पड़ोसियों को इकट्ठे कर लिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। दोपहर तक अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चेन स्नेचिंग का मामला दर्ज कर लिया गया।

घात लगाए इंतजार कर रहे थे बदमाश
पीड़िता के अनुसार जिन युवकों ने उसकी चेन छीनी है, वह उन्हें अच्छी तरह से पहचान सकती है क्योंकि ये दोनों युवक तीन चक्कर उसके सामने से काट चुके थे। जब उन्होंने माली को रुकवाया तो वे दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर निकले थे। इसके बाद जब तक माली खड़ा रहा, तब तक उन्होंने तीन चक्कर काट लिये थे। रेखा का कहना है कि बदमाश घात लगाकर इंतजार कर रहे थे कि कब माली जाए और कब वे हमला करें।

नीलू ने दिखाई बहादुरी
रेखा की पड़ोसन नीलू मनचंदा ने इस वारदात के दौरान बहादुरी का परिचय दिया। जिस समय एक बदमाश ने रेखा को धक्का देकर गिराया, उसी समय नीलू बीच में आ गई थी। बकौल नीलू एक बार तो उसे भी डर लगा था, लेकिन अगले ही पल उसे माली की कैंची दिखाई दी। इस पर उसने कैंची उठा ली और बदमाशों के सामने तान दी। नीलू ने बताया कि अगर बदमाश पिस्तौल से नहीं डराते तो शायद वे वारदात करने में कामयाब नहीं होते।
विज्ञापन


पहले भी हुई थी गले पर ब्लेड रखकर लूट
चेन स्नेचिंग की वारदात पहले भी कई बार हो चुकी हैं। सेक्टर 12 में ही एवं मॉडल टाउन में लगभग हर 10-15 दिन में चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आती है। इसी तरह का एक मामला 3 जून को सामने आया था। गोकुल नगर में साक्षी नाम की महिला के साथ ब्लेड के दम पर लूट को अंजाम दिया गया था। लुटेरे घर से लगभग 10 तोले सोना छीन कर फरार हो गये थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें