फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हेरोइन तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार

Wed, 19 Nov 2025 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 22: हेरोइन तस्करी के आरोपी आकाश और अजय। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
सोनीपत। क्राइम यूनिट कुंडली की पुलिस टीम ने हेरोइन तस्करी के आरोप में गांव महलाना निवासी आकाश और गांव रिठाला, जिला रोहतक निवासी अजय को रोहट नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 31 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।
विज्ञापन

आरोपी किसी का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान सटीक सूचना पर पुलिस आरोपी की तलाशी ली तो एक पॉलिथीन मिली जिसमें हेरोइन थी। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी काफी समय से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त थे। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें