फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर टैंपो-कार की टक्कर के बाद लगा ढाई किलोमीटर लंबा जाम

विज्ञापन
जीटी रोड पर गांव राई के पास हाईवे पर जाम में फंसे वाहन। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
राई। हाईवे पर गांव राई के पास पानीपत-दिल्ली लेन पर कार और टेंपो की टक्कर के बाद जाम की स्थिति बन गई। जिससे बहालगढ़ से राई विश्राम गृह तक वाहन फंस गए। जाम में फंसने से वाहन चालकों की मुसीबत बढ़ गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों का रूट बदलकर राजीव गांधी एजुकेशन सिटी से निकालना पड़ा। जिसके बाद जाम की स्थिति सामान्य हो पाई।
विज्ञापन

जीटी रोड पर पानीपत से दिल्ली मार्ग पर राई विश्राम गृह के सामने टेंपो व कार की टक्कर हो गई। जिसके बाद दोनों वाहन चालक बहस करने लगे। उनकी बहस के चलते हाईवे पर कुछ देर में ही जाम की स्थिति बन गई। जिससे जीटी रोड पर बहालगढ़ फ्लाईओवर तक लंबा जाम लग गया। गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल हो गया। कुछ देर बाद वाहन चालकों को राजीव गांधी एजुकेशन सिटी से निकालना पड़ा। वाहनों को अशोका विवि के गेट के आगे से बीसवां मील की तरफ गुजारा गया। इसके बाद करीब एक घंटे में जाम की स्थिति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें