फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर खर्च हुए थे ढाई करोड़, बािरश से बने गड्ढे

विज्ञापन
सोनीपत के रोहतक रोड आरओबी पर बने गड्ढे के बीच से गुजरते वाहन - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
जिले में मानसून की पहली बारिश में ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की करोड़ों रुपये से बनीं सड़कें टूट गई हैं, जिससे इन सड़कों में जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इससे इन सड़कों से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी होने लगी है। अगर समय रहते प्रशासन की ओर से इन सड़कों पर बने गड्ढों को नहीं भरा गया तो अंधेरे में वाहन चलाना मुश्किल हो जाएगा और बड़े हादसे होने की आशंका है। लोगों की परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से गड्ढों को भरने का काम शुरू कराना होगा।
विज्ञापन

शहर के अंदर अधिकतर सड़कों का निर्माण नगर निगम व पीडब्ल्यूडी की ओर से कुछ समय पहले ही किया गया था, लेकिन ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण के दौरान लेवल पर ध्यान नहीं रखा गया। बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पाने से शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों की अधिकतम सड़कें टूट गईं। शहर में आवागमन के लिए कई मुख्य सड़कें शामिल हैं। इनके निर्माण पर नगर निगम व पीडब्ल्यूडी की ओर से करीब 2.5 करोड़ रुपये खर्च किए गए और पहली बारिश में ही सड़कें पूरी तरह से टूट गईं।
सड़क पर बने गड्ढों में वाहन चलाना मुश्किल हुआ
शहर की अधिकतर सड़कें कई जगह से टूट चुकी हैं। कई स्थानों पर तो सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। यहां से वाहन ले जाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सड़कों की खस्ता हालत के चलते आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। रात के समय अंधेरे में दुर्घटना होने की आशंका अधिक रहती है। शहर में नगर निगम क्षेत्र व सेक्टरों के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में भी सड़कों की हालत ठीक नहीं है। शहर के कई प्रमुख चौक-चौराहों पर खराब सड़कों के कारण हादसों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

यहां टूटी हैं सड़कें
शहर के गीता भवन चौक आरओबी के पास, ओल्ड डीसी रोड, दिल्ली रोड, पुरखास रोड, मुरथल रोड, रोहतक रोड आरओबी आदि मार्गों पर काफी गहरे गड्ढे हो गए हैं। इसके साथ ही शहर के सेक्टर-14 में भी सड़कों की स्थिति बदहाल है। वहीं स्ट्रीट लाइट बंद होने से रात के समय सड़क पर बने गड्ढे में गिरने के कारण हादसा होने का डर बना रहता है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में भी कई मार्गों पर गड्ढे हो चुके हैं।
यह बोले लोग
सड़क पर गड्ढे बनने की वजह से वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। ऐसे में प्रशासन की ओर से लोगों की सुरक्षा को देखते हुए जल्द सड़कों पर बने गड्ढों को भरवाना चाहिए, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो पाए। - राजेंद्र कुंडू
बारिश के बाद सड़क पर बने गड्ढों के कारण वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। इसके चलते लोगों को चोट लगने का भय बना रहता है। ऐसे में सरकार व प्रशासन की ओर से जल्द गड्ढों को भरवाया जाना चाहिए। - राजेंद्र मलिक
प्रशासन की ओर से ठीक ढंग से शहर के नालों की सफाई करवाई जाती तो आज शहर की सड़कों पर बारिश में जलभराव की स्थिति पैदा न होती। नाले व सीवर की सफाई नहीं होने के कारण सड़क पर बारिश का पानी भर गया और अधिकतर सड़कों पर निकासी नहीं होने से गड्ढे बन गए। - वीरेंद्र दहिया
बारिश के बाद भी सड़क पर बने गड्ढों में पानी भरा हुआ है। ऐसे में रात के समय वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। प्रशासन की ओर से इन सड़कों को हर बार जल्द भरवाने का दावा किया जाता है, उसके बाद भी सड़कों पर बने गड्ढों को भरने में अनदेखी की जाती है। - सूरजमल
वर्जन
सड़कों की मरम्मत का कार्य हाल ही में कराया गया था। बारिश से सड़कों पर गड्ढे बन गए हैं। जिनकी मरम्मत का कार्य बारिश के बाद कराया जाएगा। इसके बाद लोगों को सड़कों पर चलने में किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। - अशोक रावत, एसई नगर निगम
वर्जन
जलभराव की वजह से सड़कें जर्जर हो रही हैं। बारिश की वजह से मरम्मत नहीं हो पाती। बारिश खत्म होने के बाद सड़कों की मरम्मत कराने का काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

- भूपेंद्र सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी

सोनीपत के गीता भवन चौक के पास बारिश के बाद सड़क पर बने गड्ढों से गुजरता बाइक चालक- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें