फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ट्रेन से आगरा की एडीजे का सामान चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 18 Sep 2023 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। राजकीय रेलवे पुलिस ने नाइट डोमिनेशन अभियान के दौरान ऊंचाहार एक्सप्रेस से आगरा की एडीजे का सामान चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिसमें एक एडीजे का चोरी किया एक मोबाइल है। गिरफ्तार आरोपी गांव बड़वाससी निवासी सुनील व कोट मोहल्ला निवासी अजय है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आगरा में नेहरू नगर निवासी विक्रांत जैन ने दी शिकायत में बताया था कि वह 19 जून को अपनी पत्नी एडीजे शिप्रा आर्य के साथ ऊंचाहार एक्सप्रेस में कानपुर से चंडीगढ़ जा रहे थे। रास्ते में उनका बैग चोरी हो गया। बैग में एडीजे का पहचान पत्र, दो मोबाइल फोन, दो बैंकों के एटीएम कार्ड, पेन कार्ड, मोबाइल के चार्जर, पांच हजार रुपये, हेडफोन सहित कुल 50 हजार रुपये कीमत का सामान था। चंडीगढ़ पहुंचने पर इसकी शिकायत जीआरपी को दी गई थी। जीआरपी की जांच में सामने आया कि बैग सोनीपत में चोरी हुआ है। जिसके बाद जीरो एफआईआर दर्ज कर सोनीपत जीआरपी के पास भेजी गई। सोनीपत जीआरपी ने 23 जुलाई को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
थाना प्रभारी महावीर तोमर ने बताया कि नाइट डोमिनेशन अभियान चलाकर गहनता से जांच की गई। इस दौरान दो आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन व एक बाइक बरामद की है। आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें