फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में किसान और मजदूर की आर्थिक स्थिति खराब : बीरेंद्र सिंह

Mon, 18 Sep 2023 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 45- सोनीपत रोड स्थित विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व केंद्रीय मंत्री बी
विज्ञापन
गोहाना । पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि देश में किसान और मजदूरों की आर्थिक स्थिति खराब है। सबसे ज्यादा इस वर्ग को सरकारी लाभ आवश्यकता है। इन वर्ग के पास सरकारी योजना पहुंच नहीं रही है। उन्होंने कहा कि भारत पांचवीं आर्थिक शक्ति बन चुका है, लेकिन गरीब वर्ग और गरीब होता जा रहा है और उद्योगपति करोड़ों के मालिक बनते जा रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह रविवार शाम सोनीपत रोड स्थित विश्राम गृह में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने 2 अक्तूबर को जींद में होने वाली जनसभा के लिए कार्यकर्ताओं को आमंत्रित भी किया।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगर (आईएनडीआईए) गठबंधन की नीयत ठीक रही तो अगले लोकसभा चुनाव में बहुत अच्छा मुकाबला होगा। उन्होंने कहा कि वह राजनीति में गरीब वर्ग के कल्याण के लिए आए हैं और गरीब वर्ग के कल्याण के लिए ही काम करेंगे। वह भीमराव आंबेडकर की ओर से बनाए गए सिद्धांतों पर चलकर गरीब वर्ग का भला करेंगे।

फोटो 45- सोनीपत रोड स्थित विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व केंद्रीय मंत्री बी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें