सोनीपत। क्राइम यूनिट वेस्ट टीम ने कोल्ड स्टोर से काली मिर्च के बैग चोरी करने के मामले में दो आरोपियों उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई के रहने वाले सूरज व दिल्ली के दादा पाटिल नगर निवासी अफजल को को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। दोनों को अदालत में पेश किया गया जहां से उनको दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
उत्तराखंड के अल्मोड़ा फिलहाल दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-21 निवासी पीतांबर ने 27 नवंबर को शिकायत दी थी कि वह शिवपुर स्थित मैसर्ज अरसन कोल्ड स्टोर के प्रबंधक हैं। उन्हें 21 नवंबर को पता लगा था कि उनके कोल्ड स्टोर से काली मिर्च के 33 बैग (प्रति 30 किलो) गायब हैं। उन्हें शक है कि काली मिर्च के बैग को किसी ने चोरी किया है। इस पर कुंडली थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। अब पुलिस ने आरोपी सूरज और अफजल को गिरफ्तार किया है।