फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कैंटर मालिक को चाकू मारने के दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 20 Oct 2024 10:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। गांव नाथूपुर में ढाबे पर खाना लेने गए कैंटर मालिक को चाकू मारकर घायल करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव नाथूपुर निवासी सुशील उर्फ बॉबी व तनवीर हैं। पुलिस ने दोनों को एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


गांव खेवड़ा निवासी कपिल ने कुंडली थाना पुलिस को दी गई शिकायत में कहा था कि वह अपने दोस्त गांव नाथूपुर निवासी दिनेश के साथ टेंपो टाटा-एस में सवार होकर नाथूपुर के अड्डे पर गए थे। उनके दोस्त गांव वाजीतपुर सबौली निवासी रामबीर अपनी स्कूटी पर वहां आ गए। तभी दिनेश का चालक समीर भी ढाबा पर खाना खाने आ गया था। गांव नाथूपुर का अंकित भी ढाबे पर पहुंचा था और उसने दिनेश के पास चालक का काम करने वाले समीर को अपने साथ चलने के लिए आवाज लगाई थी। समीर पहले अंकित के वाहन पर चालक था। उसने अंकित के साथ जाने से मना कर दिया था। जिसके बाद अंकित उसे पीटने लगा था। उसने साथियों संग मिलकर कपिल, दिनेश व रामबीर पर भी हमला किया था। बाद में वह घर चला गया था। उसने कुछ देर बाद साथियों व परिजनों संग आकर दिनेश को चाकू मार दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब मामले में पुलिस ने सुशील व तनवीर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें