फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गोली मारने और मारपीट करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 10 Feb 2026 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। पुलिस ने मारपीट करने और गोली मारने के दो आरोपियों विनोद उर्फ काला और चिराग उर्फ छोटा निवासी गांव जठेड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 26 जनवरी की है। इस संबंध में दर्ज एफआईआर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चिराग के पिता सुंदर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उस पर हमलावरों की मदद करने का आरोप है।
विज्ञापन

अभियोग के मुताबिक जठेड़ी निवासी अशोक उर्फ भूरा ट्रैक्टर पर खेत से लौट रहे थे। बाइक पर सवार विनोद उर्फ काला और उसके पीछे बैठे सुंदर के लड़के ने बाइक आगे अड़ा दी। सुंदर के लड़के ने पिस्तौल से फायर किया। गोली अशोक के सीने में बाई तरफ लगी।
जान बचाने के लिए वह ट्रैक्टर से कूदकर भागा तो दोनों हमलावरों ने खेत पर लगे तारों से कूदते वक्त पकड़ लिया। हाथापाई करके अशोक गांव पहुंचकर एक मकान में छिप गया। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसआई नरेंद्र की टीम ने गोली चलाने के आरोपी के पिता सुंदर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

हालांकि, उस वक्त उसका नाम मालूम नहीं था। अब सुंदर के बेटे चिराग उर्फ छोटा और उसके साथ मौजूद विनोद को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें