फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat Encounter: युवक को गोली मारने के आरोपी सगे भाई पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली

Sun, 24 May 2026 07:57 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत

सार

गांव भटगांव निवासी नवीन ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनके भाई बिट्टू (26) शनिवार रात को अपने साथी सागर के साथ बाइक पर गांव की तरफ लौट रहे थे।
विज्ञापन
Sonipat Encounter - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत जिले के गांव भटगांव के पास युवक की हत्या कर भागे सगे भाइयों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया। शनिवार देर शाम फैक्टरी से लौट रहे युवक बिट्टू व उनके साथी सागर की आंखों में पहले मिर्च पाउडर फेंका गया था और फिर बिट्टू की दो गोलियां मार दी गईं। वारदात में उनके साथी सागर किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकले थे। हत्या कर भागे दोनों आरोपियों की सीआईए-1 ने रविवार सुबह गांव जाजी के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन


गांव भटगांव निवासी नवीन ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनके भाई बिट्टू (26) शनिवार रात को अपने साथी सागर के साथ बाइक पर गांव की तरफ लौट रहे थे। वह फैक्टरी से आए थे। जब वह गांव से पहले लुहारी टिब्बा रोड पर पहुंचे तो इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए गांव के मोहित व उसके भाई प्रिंस ने मिर्च पाउडर डालकर बिट्टू व सागर को रोका था। आरोपियों ने बिट्टू के हाथ व सिर पर दो गोलियां मारी थी। हमले के दौरान सागर मौके से भाग निकला था।

वारदात के बाद आरोपी भी भाग गए थे। घायल युवक को खानपुर स्थित भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल लेकर गए थे। जहां उनकी मौत हो गई थी। मामले के बाद डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान ने पांच टीमों का गठन किया था। रविवार सुबह सीआईए-1 प्रभारी राजीव की टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी गांव जाजी पावर हाउस के पास से गुजरने वाले है। टीम ने वहां पर पर जाल बिछा दिया।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने दोनों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर गोलियां चला दी। इस दौरान करीब तीन गोलियां चलाई गई। पुलिस ने बचाव में फायरिंग की तो आरोपी दोनों सगे भाई मोहित व प्रिंस पैर में गोलियां लगने से घायल हो गए। दोनों को खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान ने बताया कि मामला गांव से जुड़ी पुरानी रंजिश की है। गहनता से जांच कर पूछताछ के बाद मामले से पर्दा उठाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें