फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: परीक्षा की फीस के लिए फैक्टरी में काम कर रहा नाबालिग हादसे का शिकार, गंभीर

Sun, 24 May 2026 05:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। परीक्षा की फीस और घर की आर्थिक सहायता के लिए फैक्टरी में काम करने गया नाबालिग हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
हादसे ने एक बार फिर आर्थिक तंगी के कारण कम उम्र में काम करने को मजबूर बच्चों की पीड़ा और उनके असुरक्षित भविष्य को सामने ला दिया है। घायल किशोर बेहद साधारण परिवार से संबंध रखता है।
विज्ञापन

परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते वह पढ़ाई के साथ-साथ मजदूरी भी कर रहा था। बताया जा रहा है कि उनके पिता लंबे समय से बीमार हैं जबकि मां घरों में काम कर किसी तरह परिवार का गुजर-बसर कर रही हैं। बड़ा भाई दिहाड़ी मजदूरी करता है।
बताया जा रहा है कि किशोर अपनी परीक्षा की फीस और पढ़ाई का खर्च निकालने के लिए फैक्टरी में काम करने गया था लेकिन वहां हुए हादसे ने पूरे परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है।

अस्पताल पहुंची सामाजिक संस्था, मदद की मांग

घटना की सूचना मिलने के बाद सामाजिक संस्था एमएमडी ऑफ इंडिया की टीम अस्पताल पहुंची और बच्चे की स्थिति की जानकारी ली। संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि परिवार इस समय आर्थिक और मानसिक रूप से बेहद कठिन दौर से गुजर रहा है। बच्चे के इलाज और पढ़ाई के लिए तत्काल सहायता की जरूरत है। संस्था ने संबंधित विभागों से घायल बच्चे को बेहतर उपचार, आर्थिक सहायता और दोबारा शिक्षा से जोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की उठी मांग

सामाजिक संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोकने के लिए कार्यस्थलों पर सुरक्षा इंतजाम मजबूत किए जाने चाहिए। साथ ही जरूरतमंद परिवारों और बच्चों के लिए सरकारी सहायता योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समाज और प्रशासन को मिलकर ऐसे परिवारों की मदद के लिए आगे आना होगा ताकि आर्थिक मजबूरी बच्चों के बचपन, पढ़ाई और भविष्य पर भारी न पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें