सोनीपत। थाना शहर सोनीपत पुलिस ने स्कूटी चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी हनुमान नगर निवासी दीपक और नाहरा निवासी संदीप हैं। पुलिस ने चोरी की स्कूटी बरामद कर दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता रविंद्र कुमार ने बताया कि मयूर विहार निवासी धीरज ने 10 अगस्त को थाना शहर सोनीपत में शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि वह 5 अगस्त को स्कूटी से कोर्ट सोनीपत गया था। उसने स्कूटी हनुमान मंदिर के पास खड़ी की थी। कुछ समय बाद लौटने पर स्कूटी वहां नहीं मिली।
अनुसंधान टीम के मुख्य सिपाही कपिल ने मामले की जांच करते हुए दीपक और संदीप को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपियों से चोरी की स्कूटी बरामद की गई।