फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जुआ और आलस्य छोड़ उत्तम कर्म करने का दिया संदेश

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित आर्य समाज में आयोजित यज्ञ में आहुति डालते श्रद्धालु। स्रोत: आर
विज्ञापन
सोनीपत। वैदिक योग समिति पंजीकृत सोनीपत की ओर से प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाला मासिक यज्ञ मॉडल टाउन स्थित आर्य समाज में संपन्न हुआ। आचार्य सतनदेव शास्त्री ने दैनिक एवं बृहद यज्ञ कराया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति डालकर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

यज्ञ के बाद सविता मल्होत्रा ने प्रभु भक्ति के भजन प्रस्तुत किए। वैदिक विद्वान आचार्य नंदकिशोर ने जुआ मत खेलो, खेती करो विषय पर विचार रखे। उन्होंने अथर्ववेद में दिए कर्म के उपदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि लोगों को जुआ, पासा, ताश जैसी बुराइयों के साथ आलस्य और अन्य दुर्गुणों का त्याग करना चाहिए। इसके स्थान पर खेती सहित अच्छे कर्म करने चाहिए।
उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ कर्मों से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है और परिवार में अच्छे संस्कार विकसित होते हैं। इससे व्यक्ति को यश, धन, पशुधन और संस्कारवान परिवार की प्राप्ति होती है। इस दौरान ईश्वर सिंह दहिया, स्नेह डेंबला, इंद्रदेव, महेश बत्रा, कौशल्या अरोड़ा, सुदर्शन आर्य, दीपक तलवार और कार्तिक आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें