सोनीपत। युवक की गाड़ी छीनने के मामले में पुलिस ने राहुल उर्फ जिंद गांव भादी व दीपक गांव राठधाना को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से छीनी गई कार बरामद कर ली है।
21 सितंबर को सतबीर निवासी गांव शेरा ने थाना मुरथल में शिकायत दी कि थी कि 20 सितंबर को कार में सवार होकर पानीपत जा रहे थे। जीटी रोड के सर्विस लेन पर नांगल खुर्द के पास पहुंचे तो कार साइड में रोककर लघुशंका करने लगे।
इस दौरान काले रंग की कार से मुंह बांधकर उतरे युवक ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। उनकी गाड़ी को लेकर भाग गया। गाड़ी में उनका मोबाइल भी था। सोमवार को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने थाना खरखौदा क्षेत्र में भी कार छीनने की अन्य घटना का खुलासा किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उनको न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।