फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, दो भाई घायल

Tue, 30 Sep 2025 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। खानपुर से घर लौट रहे तीन युवकों की बाइक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में चुलकाना निवासी युवक विक्रम की मौत हो गई, जबकि उनके भाई रविंद्र और अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

विक्रम के चाचा बरमल ने गन्नौर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 28 सितंबर को मनिक माजरी गांव से भेड़-बकरियां चराकर लौट रहे थे। उसी दौरान उनका भाई रविंद्र, अशोक और भतीजा विक्रम बाइक से खानपुर से घर जा रहे थे।
जैसे ही वह मनिक माजरी के पास पहुंचे तो सामने से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। ट्राली विक्रम के सिर में लगी जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद गन्नौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची जांच करने के बाद अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें