फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे के बाहर लूटपाट करने, व्यक्ति को गोली मारने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
लूटपाट व जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
जीटी रोड पर मुरथल स्थित रॉयल ढाबे पर खाना खाने रुके दिल्ली के परिवार को पिस्तौल दिखाकर सोने के आभूषण लूटने व विरोध करने पर व्यक्ति को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दो कुख्यात आरोपियों को काबू किया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी मूलरूप से रोहतक के गांव खंड़वाली फिलहाल झज्जर की त्रिमूर्ति देवी मंदिर वाली गली निवासी अरुण उर्फ मंडवा व झज्जर के गांव गुढ़ा का मंजीत है। दोनों को चार दिन के रिमांड पर लिया गया है।
करनाल के गांव डेरा धनौली निवासी इंद्रजीत सिंह ने 19 फरवरी को मुरथल थाना पुलिस को बताया था कि वह पंजाब के पटियाला के गांव दुघन से बरात में शामिल होकर यूपी के रामपुर स्थित गांव मिलक जा रहे थे। देर रात वह खाना खाने के लिए मुरथल स्थित रॉयल ढाबे पर रुक गए थे। खाना खाकर जब वह बाहर आए तो उन्होंने देखा था कि तीन बदमाश कार सवार परिवार के सदस्यों को पिस्तौल दिखाकर लूटपाट कर रहे थे। उसके विरोध करने पर बदमाशों ने उसे कमर के पास गोली मार दी थी। जिसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए थे। उसे पता लगा कि बदमाश दिल्ली के तिलक नगर के राजपाल के परिवार से सोने की दो चेन, एक कड़ा व चार अंगूठी लूटकर ले गए हैं। मामले में पुलिस ने रोहतक के गांव कान्ही के अंकित को काबू किया था। उसके बाद अब मुरथल थाना पुलिस ने अरुण उर्फ मंडवा व मंजीत को काबू कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी हत्या, डकैती, लूट, हत्या के प्रयास व अवैध हथियार के 17 मामलों में दिल्ली, गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक, चरखी दादरी व सोनीपत में नामजद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें