फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत रूट पर डेढ़ माह बाद रोडवेज बसों का संचालन दोबारा शुरू

विज्ञापन
सोनीपत बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
यूपी के परिवहन विभाग की ओर से बसों के संचालन की मंजूरी मिलने के बाद सोनीपत से बड़ौत रूट पर बुधवार को छह बसों का संचालन शुरू कर दिया गया। अब सोनीपत से यूपी की ओर जाने वाले यात्रियों को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। अब तक सोनीपत से गौरीपुर मोड़ तक ही बसों का संचालन किया जा रहा था। अब बुधवार से बड़ौत रूट पर रोडवेज बसों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिली है। वहीं दिल्ली रूट पर पांच और बसों का संचालन शुरू किया गया है। अब दिल्ली रूट पर जाने वाली बसों की संख्या 15 हो गई है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान उत्तर प्रदेश मेें रोडवेज बसों की एंट्री बंद कर दी थी, जिससे रोडवेज ने बड़ौत, हरिद्वार, बृजघाट मेरठ रूट पर बसों का संचालन बंद कर दिया था। यूपी जाने वाली बस सेवा बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और यात्री बार-बार सोनीपत से यूपी तक बसों को चलाने की मांग कर रहे थे। यात्रियों की मांग व यूपी के परिवहन विभाग की ओर से मंजूरी मिलने पर सोनीपत से बड़ौत रूट पर बुधवार को छह बसों का संचालन शुरू कर दिया गया।
दिल्ली रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ने से बढ़ाया बसों का संचालन
दिल्ली में लॉकडाउन हटाने के बाद छह जून को सोनीपत से बसों का संचालन शुरू कर दिया गया था। अब लॉकडाउन में ढील मिलने से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसको देखते हुए सोनीपत से दिल्ली जाने वाली बसों को भी बढ़ाया दिया गया है। अब यह संख्या बढ़कर 15 हो गई है। अब सोनीपत से दिल्ली जाने के लिए हर घंटे बस सेवा उपलब्ध है।
विज्ञापन

खानपुर कलां रूट पर चलाईं दो बसें
खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में ओपीडी, सर्जरी आदि सुविधाएं दोबारा से चालू कर दी गई हैं। ऐसे में मेडिकल कॉलेज में जाने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसको देखते हुए खानपुर कलां रूट पर सोनीपत से दो बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। पहले इस रूट पर सोनीपत से एक रोडवेज बस चलाई गई थी।
वर्जन
यूपी के परिवहन विभाग की ओर से बसों के संचालन की मंजूरी मिलने के बाद बड़ौत रूट पर बसों का संचालन शुरू कर दिया है। वही दिल्ली रूट पर भी बसों की संख्या बढ़ा दी गई है, ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

- कर्मबीर गहलावत, डीआई रोडवेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें