गन्नौर। एचएसआईआईडीसी पुलिस ने जानलेवा हमले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पानीपत जिले के गांव महावटी निवारसी परवेश और नितिन को फिलहाल रिमांड पर लेकर पूछताछ का क्रम जारी है।
संजय निवासी देहरा ने बड़ी स्थित एचएसआईआईडीसी थाने में बताया कि वह गांव के महावटी मोड़ पर फास्ट फूड की दुकान चला रहे हैं। 25 दिसबर 2025 को दुकान पर 5-6 लड़के सिगरेट लेने आए थे। कुछ देर बाद दोबारा आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर वहां पर और भी लोग इकट्ठा हो गए जिन्हें देख वो भाग गए।
शाम को किसी काम से गन्नौर आए संजय जब कृष्णा ढाबे के पास पहुंचे तो हाथों में डंडे लिए बाइक सवार लड़कों ने बाइक के आगे बाइक अड़ा दी और उतरते ही मारपीट करने लगे। नितिन और परवेश निवासी महावटी के साथ कुछ अनजान लड़के थे। नितिन ने कमर व छाती पर चाकू से वार किया व पकड़ा तो अंगुली में चोट लग गई।
सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने बताया कि उनकी टीम ने दो मुख्य आरोपियों परवेश और नितिन को गिरफ्तार करके पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है।