फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 22 लाख रुपये की साइबर ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार, 11.50 लाख रुपये बरामद

Sat, 14 Sep 2024 06:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। साइबर थाना पुलिस ने 22 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में दिल्ली व उत्तर प्रदेश से दो आरोपी जाकिर हुसैन व सैयद साद हुसैन को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 11.50 लाख रुपये बरामद किए हैं। एकीकृत कमांड और नियंत्रण केंद्र (आईसीसीसी) से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार आरोपियों के खिलाफ देश में 170 शिकायत व मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

ओमेक्स सिटी निवासी राजबीर ने 29 अगस्त को साइबर थाना में शिकायत दी थी कि 19 अगस्त को उनके मोबाइल पर सुनील नाम के युवक की कॉल आई थी कि हम कस्टम विभाग इन्क्वायरी से बोल रहे हैं कि आपके नाम से आपकी आईडी पर एक पार्सल आया है जिसे मलेशिया भेजना है। उसके अंदर तीन चीजें पाई गई हैं। इनमें 16 पासपोर्ट, 58 एटीएम कार्ड और 140 ग्राम एमडीएम पाया गया है। इस पर उन्होंने बोला कि उक्त सामान उन्होंने नहीं भेजा है और ये सब फ्रॉड है। इसके बाद वह उनके झांसे में आए गए थे। उन्होंने अपने शेयर बेच कर उनके बताए गए खाते में 22 लाख रुपये भेज दिए। इसके बाद उन्हें साइबर ठगी होने का पता लगा। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपी जाकिर हुसैन व सैयद साद हुसैन को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 11.50 लाख बरामद किए हैं। इनमें से इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक में जमा 9 लाख 50 हजार रुपये की एफडी फ्रीज करवाई गई है। पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें