सोनीपत। शास्त्री कॉलोनी निवासी व्यक्ति को झांसे से डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 90 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। शास्त्री कॉलोनी की गली नंबर-3 निवासी रणधीर ने पुलिस को बताया कि वह 10 सितंबर को 11 बजे एटीएम से रुपये निकालने गोहाना रोड पर गए थे। वहां पर उन्होंने एटीएम से 10-10 हजार रुपये कर 40 हजार रुपये निकाले थे। इसी दौरान वहां खड़े युवक ने उन्हें कहा कि आपकी ट्रांजेक्शन अभी बंद नहीं हुई है। इसको बंद कर दीजिए। उसने उनसे डेबिट कार्ड लेकर मशीन में लगाया और फिर वापस कर दिया। इस दौरान कार्ड को बदल दिया। 11 सितंबर को 12:23 बजे उनके मोबाइल पर 49, 987 डेबिट श्रीओम ज्वेलर्स पानीपत व 10-10 हजार रुपये चार बार सनौली रोड पानीपत से निकलने का मैसेज प्राप्त हुआ। उसने अपना डेबिट कार्ड देखा तो वह बदला मिला। आरोपी ने कार्ड का दुरुपयोग करके उसके बैंक खाते से 90000 रुपये निकाल लिये। उन्होंने थाने में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया।