फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: घर में घुसकर मोबाइल फोन चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 01 Jul 2025 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर थाना गोहाना पुलिस ने घर में घुसकर मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में सोमवार को दो आरोपियों गढ़ी उजाले खां निवासी अमन उर्फ नोनू व पानीपत जिले के गांव नारायणा निवासी अंकित उर्फ कालिया को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

28 जून को गोहाना निवासी पवन ने थाना शहर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर के अंदर गेट से कूदकर आरोपियों ने मोबाइल फोन चोरी कर लिया था। इसी तरह उनके पड़ोसी रिंकू और गोशाला के साथ लगते मकान बुधराम के फोन भी चोरी हो गए थे।
थाना शहर गोहाना के मुख्य सिपाही सुनील के नेतृत्व में टीम ने दो आरोपियों अमन उर्फ नोनू और अंकित उर्फ कालिया को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे चोरी किया गया मोबाइल फोन सहित पांच फोन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें