फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी बार एटीएम लूटने का प्रयास

Mon, 29 Feb 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
नकाबपोश युवकों ने एटीएम की सुरक्षा के लिए तैनात सुरक्षा गार्ड को बंधकर बनाकर एटीएम मशीन को गैस कटर से काट दिया, लेकिन मशीन से पैसे निकालने में नाकामयाब होने पर लुटेरे फरार हो गए।
विज्ञापन


सुरक्षा गार्ड ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर  मामले की छानबीन शुरू कर दी है। रविवार रात को खरखौदा के सांपला मार्ग पर मटिंडू चौक के पास स्थित एटीएम को लुटेरों ने निशाना बनाया।

एटीएम की सुरक्षा पर तैनात सुरक्षा गार्ड राजकुमार ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे वह पेशाब करने के लिए एटीएम से बाहर आया।

इस दौरान तीन युवक उसे उठाकर ले गए और पास ही के प्लाट में डाल दिया। इस दौरान उसके हाथ व पांव रस्सी से बांध दिए गए ओर उसकी पीटाई भी की गई। करीब 4 बजे आरोपियों के पास फोन आया ओर वे वहां से उसे उसी हालत में छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


जिसके बाद वह किसी प्रकार अपनी रस्सी खोलकर एटीएम पर पहुंचा तो पाया कि गैस कटर से मशीन को काटा गया था। लेकिन उसमें रखे पैसे  सुरक्षित थे जिसे वे निकालने में कामयाब नहीं हो पाए। जिसके बाद यह जानकारी पुलिस को दी।

जनवरी में हुई थी एटीएम को तोड़ने की कोशिश
बीते माह भी लुटेरों द्वारा इसी एटीएम को लुटने की कोशिश की गई थी। हथियार के बल पर सुरक्षा गार्ड राजकुमार को ही बंधक बनाया गया था और हथोड़ों से मशीन को तोड़ने की नाकाम कोशिश की गई थी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी राजपाल का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। एटीएम मशीन को काटा गया है। ऐसे में घटना पर कई पहलुओं पर जांच चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें