फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बगैर संकेतक के सड़क के बीच भिड़ीं ट्रकें, चालक की मौत

Mon, 27 Apr 2026 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग 334बी के फ्लाईओवर पर सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक। संवाद
विज्ञापन
खरखौदा। क्षेत्र के रोहणा गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग 334बी के फ्लाईओवर पर सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रक फ्लाईओवर के बीच बिना किसी संकेत के खड़ा था और पीछे से आ रहे ट्रक की टक्कर हो गई।
विज्ञापन

गांव दत्ताचोली खुर्द, जिला अलीगढ़ के रहने वाले विजेंद्र ने बताया कि छोटा भाई धर्मेंद्र कुमार ट्रक चालक था। शनिवार सुबह करीब 5 बजे उसे सूचना मिली कि धर्मेंद्र दादरी से खरखौदा होते हुए गाजियाबाद की ओर जा रहा था। जब वह गांव रोहणा के पास फ्लाईओवर पर पहुंचा तो वहां पहले से सड़क के बीच बिना इंडिकेटर या किसी चेतावनी संकेत के ट्रक खड़ा था। अचानक सामने खड़े ट्रक से धर्मेंद्र का ट्रक टकरा गया। इससे धर्मेंद्र घायल हो गया। लोगों ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई नीरज ने बताया कि मृतक के भाई के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें