सोनीपत। गांव बारोटा के पास सोमवार को बिजली का ढीला तार एक एक ट्रक में छू गया। इससे करंट की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत हो गई जबकि दो खलासी गंभीर रूप से झुलस गए।
आगरा के ऊंचा गांव निवासी राजेंद्र सिंह यहां अशोक विहार की गली नंबर-4 में रहते थे। सोमवार को खलासी भूपेश कुमार और योगेश कुमार के साथ वे हैदराबाद से बारोटा के पास फैक्ट्री में सामान लेकर पहुंचे थे। गाड़ी खाली करने के बाद जब वह फैक्ट्री के बाहर ट्रक खड़ा किया। ऊपर से गुजरे बिजली के तार नीचे लटके होने के कारण ट्रक से छू गया।
सप्लाई चालू थी लिहाजा पूरे ट्रक में करंट प्रवाहित हो गया। ट्रक चालक राजेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भूपेश व योगेश झुलस गए। उनको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। राजेंद्र के परिजन हादसे के लिए बिजली विभाग को दोषी बता रहे हैं।
उनका कहना है कि तार अगर ढीले न होते तो हादसा नहीं होता। 26 साल के राजेंद्र छह बहनों में अकेले भाई थे। अभी राजेंद्र की शादी नहीं हुई थी। कई साल से राजेंद्र ट्रक चलाकर गुजारा रह थे। इस तरह हादसे में उनकी मौत होने के बाद परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है। करंट लगने से झुलसे भूपेश व योगेश की हालत भी गंभीर बनी हुई है।