फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के बाहर छात्रों की सुरक्षा हो सुनिश्चित : डीसी

Tue, 28 Oct 2025 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। उपायुक्त सुशील सारवान ने विश्वविद्यालयों के आसपास छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में स्थित विश्वविद्यालयों के बाहर छात्रों की आवाजाही के लिए प्रयोग होने वाली टैक्सी गाड़ियों में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगाना अनिवार्य किया जाए।
विज्ञापन

इस पहल से छात्रों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित होने के साथ उनके प्रति किसी भी प्रकार की अनहोनी घटनाओं को रोकने और यातायात सुरक्षा को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही सीसीटीवी की निगरानी और रिकॉर्डिंग से संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई संभव होगी। उपायुक्त सोमवार शाम को कैंप कार्यालय में अधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी समिति की मासिक बैठक ले रहे थे।
काले शीशे वाले और टम्परेरी नंबर प्लेट लगे वाहनों पर कसेगा शिकंजा
उपायुक्त ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि काले शीशे वाले वाहन और टम्परेरी नंबर प्लेट लगाकर चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके अलावा नेशनल हाईवे पर अवैध रूप से पार्किंग के लिए खड़े करने वाले वाहनों पर भी कार्रवाई करें। विश्वविद्यालय के आसपास बने होटलों की जांच करें।
विज्ञापन

सड़कों पर सफेद पट्टियां बनाई जाएंगी
उपायुक्त ने सर्दियों में पड़ने वाले कोहरे के मद्देनजर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों पर सफेद पट्टियां लगाई जाएं। इससे वाहनों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि सड़क दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति की मौत न हो इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए किए जा रहे कार्य में तेजी लाते हुए उन्हें तुरंत पूरा करें। इसके साथ ही नेशनल हाईवे के साथ बनी सभी ड्रेनों की सफाई का कार्य तुरंत पूरा करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें