फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: घर में घुसकर ट्रक ड्राइवर पर हमला

Mon, 11 May 2026 06:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। गांव रिढाऊ में रविवार देर रात ट्रक ड्राइवर 43 वर्षीय सुरेंद्र पर हमला कर दिया गया। उन्होंने बताया कि 8 मई की रात करीब सवा एक बजे वह घर में सो रहे थे। इस दौरान गेट पर आवाज आई तो उनकी आंख खुल गई।
उन्होंने देखा कि गांव का नीटू अपने तीन साथियों के साथ गेट फांदकर अंदर घुस रहा है। तीनों चेहरे को ढके हुए थे। सुरेंद्र ने बताया कि वह जान बचाने के लिए छत की ओर भागे लेकिन ऊपर के कमरे का दरवाजा बंद होने के कारण हमलावरों ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि नीटू ने उनके माथे पर जेली से वार किया जबकि एक युवक ने चाकू से हाथ पर हमला किया। उनकी अंगुली पर चोट आई। अन्य दो आरोपियों ने डंडे से पीटा। इसके बाद हमलावर जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन

घायल सुरेंद्र को पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया है। डाॅक्टरों की ओर से जारी एमएलआर में उनके शरीर पर चोट के 21 निशान हैं। पुलिस ने घायल के बयान पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें