राजस्थान के झुंझुनू के गांव भापर निवासी संजय ने पुलिस को बताया कि वह ब्राह्मणवास के मुकेश के ट्रक पर क्लीनर है। उनके साथ ब्राह्मणवास निवासी धर्मेंद्र चालक है। वह 10 मार्च को रात दस बजे ट्रक में गुड़ भरकर यूपी के मुजफ्फरनगर से राजस्थान के जोधपुर के लिए चले थे।
सोनीपत के नेशनल हाईवे-334बी पर राठधना फ्लाईओवर पर ट्रक चालक व क्लीनर पर हमला कर बाइक सवार तीन बदमाशों ने नकदी व मोबाइल लूट लिया। हमलावरों ने साइड नहीं देने का बहाना बनाकर ट्रक चालक को रुकवाया और फिर शीशा तोड़ दिया। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने चालक को करीब दस फीट से नीचे फेंक दिया। जिससे उनके हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मूलरूप से राजस्थान के झुंझुनू के गांव भापर निवासी संजय ने पुलिस को बताया कि वह ब्राह्मणवास के मुकेश के ट्रक पर क्लीनर है। उनके साथ ब्राह्मणवास निवासी धर्मेंद्र चालक है। वह 10 मार्च को रात दस बजे ट्रक में गुड़ भरकर यूपी के मुजफ्फरनगर से राजस्थान के जोधपुर के लिए चले थे। वह तडक़े तीन बजे राठधना फ्लाईओवर पर थोड़ा ऊपर पहुंचे तो अचानक तीन युवक आए और उनके ट्रक के आगे बाइक रोककर उन्हें रोक लिया। बाइक से उतरकर युवकों ने ट्रक के शीशे तोड़ दिए और कहने लगे की उन्हें साइड किसलिए नहीं दी।
जिसके बाद वह कहासुनी करने लगे और मारपीट कर उनका मोबाइल और दो हजार रुपये छीन लिये। साथ ही चालक धर्मेंद्र से भी डेढ़ हजार रुपये लूट लिये। इस पर धर्मेंद्र ने विरोध किया तो युवकों ने उन्हें करीब दस फीट ऊपर से नीचे फेंक दिया। जिसके बाद बदमाश मौके से भाग गए। हमले में घायल हुए धर्मेंद्र को नागरिक अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उनके हाथ में फ्रैक्चर होने का पता लगा। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।