बच्चा नहीं होने पर पति के तानों से परेशान पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पति पर यह भी आरोप है कि वह बार-बार पत्नी से रुपये मांग रहा था। रुपये नहीं देने पर मारपीट भी करता था। परिजनों ने महिला के पति के दोस्त पर भी मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली के गढ़ी रिठाला निवासी अमरदीप ने बताया कि करीब 20 वर्ष पहले उसकी बहन पूनम की शादी गांव छिछड़ाना निवासी धर्मेंद्र और ममता की शादी गुलाब के साथ हुई थी। पांच वर्ष तक ममता को कोई संतान नहीं हुई तो उसका बहनोई गुलाब बहन को मानसिक रूप से परेशान करने लगा। इसके साथ ही वह उससे मारपीट करता था। इतना ही नहीं वह बहन से बार-बार रुपये की मांग करता था। इस पर उसके पिता ने वर्ष 2010 में गुलाब को दो लाख रुपये भी दिए थे। 2014 में भी वीजा लगवाने के नाम पर एक लाख रुपये दिए। अमरदीप का आरोप है कि वर्ष 2017 में उसने बहनोई ने बहन को घर से निकाल दिया था। करीब एक वर्ष तक उसकी बहन मायके में रही। वर्ष 2018 में गुलाब ने मकान बनाने के लिए दो लाख रुपये मांगे। अमरदीप का आरोप है कि 28 मार्च को बहनोई और उसके दोस्त रोहतक जिले के गांव सांघी निवासी योगिंद्र न बहन के साथ झगड़ा किया। इससे परेशान होकर उसकी बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रिश्तेदारों से मिली जानकारी के बाद वह गांव छिछड़ाना पहुंचे। इसके बाद पुलिस को अवगत कराया।
गांव छिछड़ाना में महिला के फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। महिला के भाई ने अपने जीजा व उसके दोस्त पर मानसिक रूप से परेशान करने समेत कई आरोप लगाए हैं। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल महिला के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
नरेश कुमार, जांच अधिकारी थाना बरोदा।