फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के दिन ईंट-भट्ठे पर ऑपरेटर ने मजदूर को जेसीबी से उठा पटककर मार डाला

विज्ञापन
गांव मौजमनगर स्थित ईंट-भट्ठा, जहां पर मजदूर की हत्या की गई है। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गांव मौजमनगर स्थित भट्ठे पर ईंट की पथाई का काम करने वाले मजदूर को दुल्हेड़ी के दिन ऑपरेटर ने जेसीबी से ऊपर उठाने के बाद नीचे पटककर मौत के घाट उतार दिया। मजदूर उसे पाथी गई ईंटों को नष्ट करने से रोक रहा था। इसी के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। मजदूर की जान लेेने के बाद से वह जेसीबी लेकर फरार हो गया लेकिन उसे मंगलवार देर शाम को गिरफ्तार कर लिया गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची खरखौदा की फरमाणा चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के गांव साजापानी निवासी खगेश्वर अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ मौजमनगर के ईंट भट्ठे पर रहता था। ईंटों की पथाई का काम करता था। इसी भट्ठे की जेसीबी पर यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के निबैरिया तिकुनिया निवासी गुरुदेव उर्फ निंकू ऑपरेटर के रूप में काम करता है। गुरुदेव सोमवार को दुल्हेड़ी के दिन जेसीबी को तेज रफ्तार व लापरवाही से इधर-उधर चला रहा था। खगेश्वर ने गुरुदेव को ऐसा करने से रोका और अपनी पाथी गई ईंटों के खराब होने की बात कही। लेकिन गुरुदेव नहीं माना और जेसीबी को लगातार लापरवाही से इधर-उधर चलाता रहा।
जमना ने कहा कि उसका पति खगेश्वर जब गुरुदेव को रोकने लगा तो उसने जेसीबी का झाबा (बकेट) उसके पति की तरफ कर दिया। जिससे उसका पति झाबे में गिर गया। गुरुदेव ने जेसीबी के झाबे को ऊपर उठाकर हवा में हिलाने लगा। उसके बाद आरोपी ने उसके पति को मारने की नीयत से ऊपर से नीचे पटक दिया। जमीन पर गिरने से उसका पति बुरी तरह से घायल हो गया। वह उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज लेकर जा रही थी तो रास्ते में ही उसके पति ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद फरमाणा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए शवगृह में रखवा दिया है। --------------
विज्ञापन

मेहनत को बर्बाद होते नहीं देख सका खगेश्वर
खगेश्वर ईंट भट्ठे पर पत्नी जमना के साथ ईंटें पाथने के काम करता था। होली के दिन काम बंद होने के चलते वह अपनी झोपड़ी में था। इसी बीच उसे जेसीबी की आवाज सुनाई दी तो वह बाहर आ गा। उसने देखा कि गुरुदेव लापरवाही से जेसीबी चला रहा है। जिससे उसकी ईंटें बर्बाद हो रही थीं। खगेश्वर अपनी मेहनत को बर्बाद होते नहीं देख सका। जिस पर उसने गुरुदेव को रोका और नहीं मानने पर जेसीबी के सामने आ गया। आरोपी ने उसे उठाकर नीचे पटककर मार दिया।
------------
पांच माह पहले आया था ईंट-भट्ठे पर
जमना ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति खगेश्वर के साथ पांच माह पहले ही छत्तीसगढ़ से काम के सिलसिले में मौजमनगर स्थित ईंट-भट्ठे पर आए थे। यहां रहकर दोनों ईंट पाथने काम कर रहे थे।
वर्जन
जेसीबी ऑपरेटर ने एक भट्ठा मजदूर को जेसीबी से उठाकर पटककर मार डाला। मजदूर की पत्नी के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-विवेक मलिक, थाना प्रभारी, खरखौदा।

गांव मौजमनगर ईंट-भट्ठे पर मजदूर की हत्या करने के आरोप में पकड़ा गया जेसीबी ऑपरेटर। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें