फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आर्थिक तंगी से परेशान चार बेटियों के पिता ने लगाया फंदा

Fri, 18 Apr 2025 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 30: सोनीपत के खरखौदा में रोहतक मार्ग पर एनसीआर वाटर चैनल नहर के पास पड़ी बाइक। स्रोत: पुलि - फोटो : mathura
विज्ञापन
खरखौदा। रोहतक मार्ग पर एनसीआर वाटर चैनल नहर के पास व्यक्ति ने सफेदे के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वीरवार सुबह जब लोग वहां से गुजरने लगे तो उन्हें फंदे पर व्यक्ति का शव लटका दिखा। इस पर उन्होंने मामले की सूचना खरखौदा थाना पुलिस को दी। खरखौदा पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

गांव सिसाना निवासी जितेंद्र (35) कुछ समय से खरखौदा में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। वह टेंपो में सब्जी रखकर फेरी लगाकर बेचते थे। चार बेटियों के पिता जितेंद्र इन दिनों आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। जांच अधिकारी संदीप का कहना है कि मौके पर जितेंद्र की बाइक भी पड़ी हुई थी। परिजन को इसकी सूचना दी गई। परिजनो ने आर्थिक तंगी से परेशान होने की बात कही है। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

फोटो 30: सोनीपत के खरखौदा में रोहतक मार्ग पर एनसीआर वाटर चैनल नहर के पास पड़ी बाइक। स्रोत: पुलि- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें