फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: त्रिकोणासन से लचीला बनते हैं फेफड़े और मेरुदंड

Thu, 04 Jun 2026 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत की आईटीआई परिसर में योगाभ्यास करते साधक। स्राेत: समिति
विज्ञापन
सोनीपत। मिशन फिट सोनीपत अभियान के तहत लक्ष्य स्वस्थ सोनीपत समिति ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सामान्य योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया। इस दौरान उपस्थित साधकों को त्रिकोणासन का विशेष अभ्यास भी कराया गया।
विज्ञापन

समिति के प्रधान लक्ष्मीनारायण ने बताया कि त्रिकोणासन मेरुदंड को लचीला बनाने, पिंडली, जांघों और कटि भाग की मांसपेशियों को मजबूत करने व फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ाने में सहायक है। उन्होंने कहा कि स्लिप-डिस्क, साइटिका व पेट की सर्जरी कराने वाले लोगों को कम से कम तीन माह तक इस आसन का अभ्यास नहीं करना चाहिए।
अभ्यास के दौरान यदि हाथ जमीन तक नहीं पहुंचता है तो घुटनों को छूने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने त्रिकोणासन की विधि बताते हुए कहा कि दोनों पैरों के बीच लगभग तीन फुट की दूरी रखकर, हाथों को कंधों के बराबर फैलाकर और शरीर को एक ओर झुकाकर इस आसन का अभ्यास किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में कृष्णा, रीना, रुक्मणि, विनीता, संतोष, दीपिका, जगदीश, बलवान, रविन्द्र और डालचंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें