हालांकि इस बारे में खुद पुलिस को भी नहीं पता, लेकिन शिकायत सामने आने
के बाद इसकी संभावना जताई गई। एटीएम की सुरक्षा का जिम्मा निभाने वाली
कंपनी के कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं
पुलिस जांच में सामने आया है कि एटीएम पर कोई सुरक्षा गार्ड नहीं था न ही
एटीएम केबिन में लगाया गया सीसीटीवी चालू हालत में था।
गांव भाखरा
निवासी योगेश ने मोहाना थाना में शिकायत दी थी। शिकायत में उसने बताया कि
बुधवार रात को चोरों ने गांव मोहाना स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से
नकदी निकालने का प्रयास किया।
चोरों ने एटीएम के बाक्स को खोल दिया
था। लेकिन वह कैश निकालने में नाकामयाब रहे। बताया गया कि एटीएम में लगभग
10 लाख रुपये कैश था। एटीएम की स्थिति का पता लगने के बाद ही पुलिस को
शिकायत दी गई है।
शिकायत पर पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है।
इसके साथ ही बताया गया है कि बुधवार की रात को लगभग ढाई बजे पुलिस की एक
टीम गश्त पर थी और टीम एटीएम के पास तक गई थी।
उस दौरान बिजली नहीं
थी और पुलिस का सायरन सुनकर ही चोर एटीएम से निकल कर भाग गए होंगे। इस
मामले में थाना प्रभार कृष्ण चंद ने बताया कि मामला तो दर्ज कर लिया गया
है, लेकिन सीसीटीवी से मदद न मिल पाने के कारण जांच में परेशानी है।