फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कैंडल मार्च निकालकर किसान आंदोलन में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

Sat, 27 Jan 2024 10:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। भारतीय नौजवान किसान यूनियन के बैनर तले गणतंत्र दिवस की संध्या पर शहर में कैंडल मार्च निकाला गया। यूनियन के सदस्यों ने किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। संगठन के ब्लॉक प्रधान बेदी दहिया के नेतृत्व में कैंडल मार्च शहर के मटिंडू चौक से शुरू किया गया, इसके बाद दिल्ली चौक से थाना कलां चौक से होकर जागृति स्थल पर संपन्न हुआ।
विज्ञापन


ब्लॉक प्रधान बेदी दहिया ने कहा कि सरकार हर स्तर पर किसानों का शोषण कर रही है। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने सबसे लंबा आंदोलन किया। इसमें 750 किसानों की जान चली गई थी, लेकिन सरकार ने किसानों की मौत पर दुख जाहिर नहीं किया। किसान की मेहनत से उगाया गया अनाज खाकर सरकार हम जैसे किसानों पर ही लाठियां बरसा रही है। इस दौरान देशपाल रोहणा, प्रवीन दहिया, बुद्ध सिंह, प्रवेश, देवेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें