फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के लिए ट्रायल आज से

Fri, 17 Nov 2023 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। खेल विभाग की तरफ से राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत महिला और पुरुष की ओपन कैटेगरी में 28 से 30 नवंबर तक पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर व कुरुक्षेत्र तथा 4 से 6 दिसंबर तक करनाल, रोहतक, फरीदाबाद में विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इन खेलों में प्रतिभागिता करने वाले जिले के खिलाड़ियों के लिए शनिवार से ट्रायल शुरू होंगे।
विज्ञापन

जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी शर्मिला ने बताया कि खेल विभाग हरियाणा ने राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इन खेलों के लिए सोनीपत से प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के लिए 23 खेलों के ट्रायल 18 से 20 नवंबर तक होंगे। जिला खेल अधिकारी शर्मिला ने कहा कि सभी खिलाड़ी ट्रायल में भाग लेने के लिए अपने साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, रिहायशी प्रमाणपत्र या स्कूल से वास्तविक प्रमाण पत्र लेकर सुबह 9 बजे अपने निर्धारित स्थान व तिथि पर पहुंचना सुनिश्चित करें।
कहां किस खेल के होंगे ट्रायल
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि तीरंदाजी खेल के लिए 19 नवंबर को खरखौदा स्थित प्रताप स्कूल, एथलीट के लिए 20 नवंबर को सेक्टर-4 सोनीपत स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बैडमिंटन के लिए 19 नवंबर को लिटल एंजिल स्कूल, मुक्केबाजी के लिए 20 नवंबर को हैप्पी चाइल्ड स्कूल सोनीपत, बॉस्केटबॉल के लिए 20 नवंबर को सीआरजेड सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोनीपत में, साइकिलिंग के लिए 19 नवंबर को सुभाष स्टेडियम सोनीपत, क्याकिंग व कैनोइंग के लिए 19 नवंबर को गांव आहुलाना गन्नौर स्थित भगत सिंह वाटर स्पोर्ट्स गांव आहुलाना गन्नौर में ट्रायल लिए जाएंगे
विज्ञापन


खेल अधिकारी ने बताया कि तलवारबाजी के लिए 20 नवंबर को प्रताप सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरखौदा, फुटबाल के लिए 20 नवंबर को गुड़ मंडी स्थित हिंदू विद्यापीठ, जिम्नास्टिक के लिए 18 नवंबर को लिटल एंजिल स्कूल सोनीपत, हॉकी के लिए 20 नवंबर को लड़कों के लिए सीआरजेड सीनियर सेकेंडरी स्कूल व लड़कियों के लिए टीकाराम कन्या स्कूल सोनीपत, जूडो के लिए 20 नवंबर को ग्लोबल पब्लिक स्कूल खानपुर कलां, कबड्डी के लिए 20 नवंबर को गांव गढ़ी ब्रह्मणान स्थित अनूप स्पोर्ट्स अकादमी, रोइंग के लिए 19 नवंबर को भगत सिंह वाटर स्पोर्ट्स अकादमी गांव आहुलाना गन्नौर, टेनिस के लिए 19 नवंबर को लिटल एंजल स्कूल सोनीपत, शूटिंग के लिए 20 नवंबर को सुभाष स्टेडियम सोनीपत में ट्रायल होंगे।
तैराकी के लिए 19 नवंबर को स्वर्णप्रस्थ पब्लिक स्कूल सोनीपत, टेबल टेनिस के लिए 19 नवंबर को लिटल एंजिल स्कूल सोनीपत, कुश्ती के लिए 19 नवंबर को प्रताप सिंह स्कूल खरखौदा, भारोत्तोलन के लिए 20 नवंबर को प्रताप स्कूल खरखौदा, वॉलीबॉल के लिए 20 नवंबर को प्रताप स्कूल खरखौदा, हैंडबॉल के लिए 20 नवंबर को सुभाष स्टेडियम और ताइक्वांडो के लिए 20 नवंबर को कोर्ट रोड स्थित हिंदू स्कूल सोनीपत में ट्रायल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें