फोटो :23: मुरथल विश्वविद्यालय के पास बुजुर्ग की हादसे में मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। संवा
राई। सड़क हादसों में बुजुर्ग महिला सहित तीन की मौत हो गई। पुलिस ने दो शवों के पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है, जबकि तीसरे मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
मुरथल रोड पर दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पास ट्रैक्टर ने मोपेड सवार दंपती को टक्कर मार दी। मूलरूप से गांव मलिकपुर फिलहाल कबीरपुर निवासी बलराज त्यागी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी राजेश्वरी देवी (80) के साथ मलिकपुर जा रहे थे। दोपहर साढ़े 12 बजे जब विवि के पास पहुंचे तो पीछे से आई ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी मोपेड को टक्कर मार दी। इससे दोनों गिर गए। ट्रैक्टर का पहिया उनकी पत्नी के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मुरथल थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं राई के पास हुए हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के गांव शाहपुर निवासी नीरज ने बताया कि वह अपने साथी गांव ढिढावली निवासी सोनू के साथ बहादुरगढ़ जा रहे थे। जब वह बुधवार शाम करीब पौने चार बजे राई के पास पहुंचे तो कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर गए। हादसे में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने दोनों घायलों को कुंडली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से सोनू को उसके परिचित दिल्ली के नरेला स्थित सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल लेकर गए। वहीं नीरज को मुजफ्फरनगर में भर्ती कराया गया। वीरवार को उपचार के दौरान सोनू की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक अन्य मामले में नेशनल हाईवे-44 पर कुराड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई, मगर उसकी पहचान नहीं हो सकी है। सुखदेव ढाबे पर पान की दुकान चलाने वाले सोनीपत के पटेल नगर निवासी राजेंद्र के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक कोकाकोला जैकेट व स्लेटी पजामी पहन रखी है। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है।
फोटो :23: मुरथल विश्वविद्यालय के पास बुजुर्ग की हादसे में मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। संवा