22जेएनडी15: रामराय गांव में पौधरोपण करते हुए एसबीआई के अधिकारी व चेयरपर्सन प्रतिनिधि। स्रोत:
- फोटो : credit
जींद। पर्यावरण संरक्षण और लोगों को हरियाली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय, पानीपत की ओर से रामराय में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसबीआई के रीजनल मैनेजर संजीव कुमार धीमान के निर्देश पर रामराय, मिर्चपुर और पोखरी खेड़ी में पौधरोपण किया गया। इस दौरान कुल 1100 फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए और ग्रामीणों को वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बैंक के चीफ मैनेजर सावरना पांडेय, नौगामा खाप के प्रधान जयवीर लोहान और जिला परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा ने शिरकत की। अतिथियों ने पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नौगामा खाप के प्रधान जयवीर लोहान ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत है। बढ़ते प्रदूषण और बदलते मौसम के बीच अधिक से अधिक पौधे लगाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें पेड़ बनने तक सुरक्षित रखना भी समाज की जिम्मेदारी है। पर्यावरण संरक्षण को जनअभियान बनाने के लिए युवाओं और विद्यार्थियों को आगे आना होगा। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार काम करने और समाज के हर वर्ग को जागरूक करने की प्रतिबद्धता जताई।
इस अवसर पर बैंक मैनेजर विकास भोरिया, संदीप परवाल, सरपंच गंगा राम प्रसाद, प्रदीप शर्मा, स्कूल प्रधानाचार्य ज्योति शर्मा, सुमित सिहमार, प्रदीप पन्नू, रमेश भनवाला, वक्ता नैंसी पन्नू और पूनम मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन
22जेएनडी15: रामराय गांव में पौधरोपण करते हुए एसबीआई के अधिकारी व चेयरपर्सन प्रतिनिधि। स्रोत: आयोजक