फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शहर के लिंक मार्ग की होगी मरम्मत

विज्ञापन
फोटो 22जेएनडी13-शहर को पालवां बस स्टॉप से आने वाला मेन रोड जिसकी विशेष मरम्मत होगी। स्रोत शहरवा
विज्ञापन
उचाना। पीडब्ल्यूडी की ओर से हलके में सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। इनमें शहर के वाहन चालकों और राहगीरों की वर्षों पुरानी मांग को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन


पालवां बस स्टॉप से उचाना शहर की तरफ आने वाले लिंक मार्ग (रेलवे रोड) की करीब 900 मीटर सड़क की विशेष मरम्मत कराई जाएगी। मनोनीत पार्षद नरेश सौंगरी, सतीश मित्तल, पंकज करसिंधु और बलवान ने बताया कि इस सड़क का निर्माण कई वर्ष पहले हुआ था। लंबे समय से सड़क की मरम्मत की मांग की जा रही थी। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब पीडब्ल्यूडी के टेंडर में इस सड़क को शामिल किए जाने से लोगों की मांग पूरी होने जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विशेष मरम्मत के बाद सड़क की हालत बेहतर होगी और वाहन चालकों व राहगीरों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें