फोटो 11 मोदी के जन्मदिन पर पौधरोपण करते शिक्षक। स्रोत: स्कूल
सिहमा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय अटाली में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान एक पेड़ मोदी जी के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। साथ ही दोनों बूथों पर दीपक जलाकर मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। उपस्थित लोगों ने उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन के लिए प्रभु से प्रार्थना की। पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की गई है।